खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अब टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है जो अभी पुरुष क्रिकेटरों की पहुंच से बहुत दूर है। आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में मंधाना ने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मुकाबले में 47 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली।
उनकी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी के दौरान मंधाना ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 600 बॉउंड्री पूरी कर करते हुए नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पुरुष और महिला दोनों कैटेगिरी के अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 600 से ज्यादा चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।
स्मृति के अब टी20 क्रिकेट में कुल 604 चौके हो गए हैं। दर्ज हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। पुरुष टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 477 चौके जड़े हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







