Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

SBI: कल से लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक! आज ही निपटा लें जरूरी काम | Parmarth TV Government Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल पूरे होने से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जान लें | Parmarth TV तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा | Parmarth TV आरएसएस-भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Ujjwala Scheme: लागू हुआ  नया नियम, 30 जून तक कर लें ये काम नहीं तो रूक जाएगी सब्सिडी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: अब 1,494 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV Iran जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हो गया है टकराव, इजराइली पीएम ने फोन पर बोल दी ये बात | Parmarth TV NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार | Parmarth TV जयपुर में निर्मित, पूरी दुनिया में मशहूरः एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग पर लैदर विलेज की कहानी | Parmarth TV आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV

World Hockey Championship: कनाडा ने नॉर्वे को हराया | Parmarth TV

World Hockey Championship: कनाडा ने नॉर्वे को हराया | Parmarth TV

मार्क शेफेली की हैट्रिक से दर्ज हुई रोमांचक जीत

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। विश्व हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान कनाडा ने नॉर्वे को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हरा दिया। कनाडा की इस जीत के हीरो मार्क शेफेली रहे, जिन्होंने ओवरटाइम में अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को जीत दिलाई।

स्विट्जरलैंड के फ्राइबर्ग शहर में खेले गए इस दिलचस्प मुकाबले के दौरान कनाडा को नॉर्वे की ओर से कड़ी टक्कर मिली। नॉर्वे की टीम ने शानदार जज्बा दिखाते हुए मजबूत कनाडाई टीम को आखिरी पलों तक परेशान रखा।

मैच के ओवरटाइम के दौरान मैकलिन सेलेब्रिनी और इवान बूचार्ड की बेहतरीन पासिंग के बाद मार्क शेफेली ने विजयी गोल कर कनाडा को हार से बचा लिया। इस जीत के बाद कनाडाई हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

खेल विश्लेषकों के अनुसार इस मुकाबले ने यह साबित कर दिया कि विश्व चैम्पियनशिप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कनाडा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन नॉर्वे ने भी शानदार संघर्ष करते हुए मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।

PC:cbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News