इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से बेटियों के भविष्य के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना है। इसके माध्यम से आप मोटी रकम बेटी के भविष्य के लिए जमा करवा सकते हैं।
इसे आमतौर पर एक “लॉक करके भूल जाने” वाले निवेश के रूप में देखा जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर होती है। इसमें 21 साल तक पैसे निकालने पर रोक होती है। हालांकि आप कुछ शर्तां के साथ इसमें बीच में ही पैसा निकाल सकते हैं।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। बच्ची 18 साल की हो जाए आप अपने खाते की कुल राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। यह सुविधा आमतौर पर उच्च शिक्षा के खर्चों के लिए दी जाती है। आपको इस योजना में निवश जरूर ही करना चाहिए। ये योजना बेटी के बेहतर भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







