Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

Year Ender 2025: अन्तरराष्ट्रीय में इस साल कुलदीप यादव ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, ये हैं शीर्ष पांच भारतीय गेंदबाज | Parmarth TV

Year Ender 2025: अन्तरराष्ट्रीय में इस साल कुलदीप यादव ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, ये हैं शीर्ष पांच भारतीय गेंदबाज | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत का इस साल का अन्तरराष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है। इस साल भारत के कई गेंदबाजों का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में जलवा देखने को मिला है। आज हम आपको भारत की ओर से इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव रहे हैं।

कुलदीप यादव ने इस साल तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 60 विकेट झटके हैं। उन्होंने साल 2025 में 4 टेस्ट मैचों में 20, 11 वनडे में 19 और 10 टी20 मैचों में 21 विकेट झटके हैं।

लिस्ट में दूसरा नाम वरुण चक्रवर्ती का है। वरुण चक्रवर्ती ने साल 2025 के कुल 24 मैचों की 22 पारियों में 46 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने इस साल 20 टी20 मैच और 4 वनडे खेले हैं। वनडे में उन्होंने 10 और 36 विकेट टी20 में हासिल किए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने साल 2025 में 45 विकेट ही चटकाए हैं। 31 विकेट 8 टेस्ट मैचों में और 14 विकेट इस साल 12 टी20 मैचों में झटके हैँ। वह सबसे ज्यादा विकट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

मोहम्मद सिराज ने साल 2025 में 13 मैचों में 45 विकेट अपनी झोली में किए हैं। इस साल उन्होंने सिर्फ 3 वनडे में 2 विकेट और 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 43 विकेट हासिल किए हैं।

भारतीय ऑलीराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस साल 2025 में टेस्ट और वनडे में कुल मिलाकर 20 मैचों में 37 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने दस वनडे में 12 विकेट झटके जबकि 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 38.20 के औसत से 25 विकेट झटके ने में सफल रहे हैं।

PC: espncricinfo

 

Trending News