Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

Year Ender 2025: टी20 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सका एक हजार रन, शीर्ष पर रहे अभिषेक शर्मा | Parmarth TV

Year Ender 2025: टी20 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सका एक हजार रन, शीर्ष पर रहे अभिषेक शर्मा | Parmarth TV

खेल डेस्क। कुछ ही दिनों में साल 2025 की विदाई होने वाली है। भारतीय टीम ने इस साल अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल लिया है। आज हम आपको इस साल इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस साल कोई भी भारतीय क्रिकेटर टी20 क्रिकेट में एक हजार रन नहीं बना सका है। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या रहे हैं।

 अभिषेक शर्मा
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 21 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 42.95 के औसत और 193.46 की स्ट्राइक रेट से 859 रन बनाए हैं। इस साल वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। इस साल उन्होंने 85 चौके और 54 छक्के लगाए हैं।

तिलक वर्मा
एक अन्य युवा सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। तिलक ने भारत की ओर से 20 टी-20 मैचों की 18 पारियों में 129.15 की स्ट्राइक रेट और 47.25 के औसत से 567 रन बनाए हैं। तिलक ने इस साल 4 अर्धशतक लगाए। उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में  41 चौके और 25 छक्के भी लगाए।

हार्दिक पांड्या
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी इस साल टी20 क्रिकेट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हार्दिक ने इस साल 15 टी-20 मैचों की 12 पारियों में 33.55 के औसत और 153.29 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने इस साल 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 22 चौके और 18 छक्के जड़ने में सफल रहे हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News