इंटरनेट डेस्क। आज से देश में कई वित्तीय बदलाव हुए हैं, सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इस बदलाव के तहत आज से सब्सिडी वाले रेट पर एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (बीएए/ ई-केवाईसी) होना जरूरी कर दिया गया है।
जिन लोगों का ई-केवाईसी पहले से है, उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा। जिन लोगों ने बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाया है, वे आज से सब्सिडी वाले रेट पर गैस बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि, हालांकि कंपनियों की ओर से इन लोगों की गैस सिलेंडर की सप्लाई या बुकिंग बंद नहीं की जाएगी। इन लोगों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
जैसे ही लोग अपना ई-केवाईसी पूरा कर लेंगे, उन्हें फिर से सब्सिडी वाले दामों पर सिलेंडर मिलने लगेगा। जिन लोगों ने अभी तक ये काम नहीं किया है वह जल्द ही इसे पूरा कर लें। इसके अलावा भी आज कई बदलाव हुए हैं।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







