खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज सांस थाम देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी। अभिषेक द्वारा आखिरी मिनट में किए गए मैदानी गोल के दम पर भारत ने ये मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया। गिफू परफेक्टूरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (5वें और 13वें मिनट), सुखजीत सिंह (23वें मिनट) और अभिषेक (59वें मिनट) ने गोल किया।
विरोधी टीम की ओर से कप्तान अबू मोहम्मद (30वें मिनट), शाहिद हनन (45वें मिनट) और राणा वाहीद (49वें मिनट) गोल करने में सफल रहे। पाकिस्तान की टीम को पिछले 10 साल में खेले गए 21 मैचों में 19वीं हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैच ड्रॉ रहे थे।
अब भारतीय टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेले जने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से शनिवार को भिड़ेगी। भारत के पास लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। भारत ने 2023 हांगझू एशियन गेम्स में जापान को मात देकर स्वर्ण पदक जीता था।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







