Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV

BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV

BJP:  अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अगले साल में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके लिए भाजपा ने अभी से ही कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में रैली की। यहां अमित शाह ने मंच पर आने से पहले नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही, मंच से संबोधन के दौरान वादा किया कि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे।

क्या बोले अमित शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने कहा कि पंजाब देश में दो चीजों के लिए अच्छे से जाना जाता है, एक देश में अनाज, जब भी जरूरत पड़ी पंजाब के किसान आगे आए, दूसरा पंजाब के जवान, हमेशा देश की सुरक्षा के लिए आगे आए। अमित शाह ने ये भी कहा कि आने वाला चुनाव बीजेपी केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है।

किया ये वादा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह बोले कि मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनाइए, 31 दिसंबर 2029  तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे। आज नशा मुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया क्योंकि आप सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा वो करके दिखाया है। बीजेपी ने नक्सलवाद खत्म किया। कश्मीर में आतंकवाद खत्म किया। और अब बारी है चिट्टा मुक्त पंजाब की। मैं ये वादा करता हूं कि 31 दिसंबर 2029 के बाद चिट्टा बेचने वाला कोई नहीं बचेगा। जो नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशे से मुक्त नहीं कर सकता और हमने देश भर में नशा मुक्त अभियान चलाया है।

pc- india tv hindi
 

Trending News