Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

ओल्ड स्कूल फॉरएवर: भारत में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 लॉन्च | Parmarth TV

ओल्ड स्कूल फॉरएवर: भारत में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 लॉन्च | Parmarth TV

– नई बुलेट 650 दो आकर्षक रंगों, कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू में 3,64,856 रु. की एक्सशोरूम कीमत में मिलेगी
– भारत में इसकी सेल आज से शुरू हो गई है

मिडसाईज मोटरसाईकल सेगमेंट (250सीसी-750सीसी) में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने आज भारत में अपनी प्रतिष्ठित मोटरसाईकल ;बुलेट नए 650सीसी इंजन के साथ पेश की। इस लॉन्च के साथ ही भारत में नौ दशकों से चले आ रहे बुलेट के आईकॉनिक सफर का अगला अध्याय शुरू हो गया।

बुलेट पहली बार भारत में सन 1932 में पेश की गई थी, जिसके बाद इसने मोटरसाईकल की एक अलग संस्कृति स्थापित कर दी। यह दुनिया की सबसे लंबे समय से चली आ रही मोटरसाईकल है, जिसका उत्पादन इसकी शुरुआत से ही बिना रुके लगातार होता आया है। यह बुलेट के सफर का 94वाँ साल है, जिसने पूरी दुनिया में विभिन्न पीढ़ी के राईडर्स के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है। इसका शानदार सिल्हुएट, अपराईट स्टांस और आईकॉनिक थंप साउंड शुद्ध मोटरसाईक्लिंग की पहचान बन गए हैं।

अब मोटरसाईकल की दुनिया की यह लीजेंड नई ऊर्जा के साथ आ रही है। बुलेट अभी तक की सबसे शक्तिशाली अभिव्यक्ति लेकर आई है। यह पहले से ज्यादा मजबूत और कमांडिंग हो गई है। साथ ही, इसका आईकॉनिक कैरेक्टर भी बरकरार है। अपने नए 650सीसी अवतार में बुलेट बेमिसाल ब्रिटिश विरासत और अदम्य भारतीय भावना को नमन करती है और बुलेट के फैन्स को ब्रांड की स्थायी विरासत का एक नया एहसास प्रदान करती है।

बुलेट 650 के बारे में बोलते हुए बी. गोविंदराजन, मैनेजिंग डायरेक्टर – आयशर मोटर्स लिमिटेड और सी.ई.ओ, रॉयल एनफील्ड ने कहा, ;;बुलेट नौ दशकों से अधिक समय से विश्वसनीयता, मजबूती और शुद्ध कैरेक्टर की पहचान है, जो प्योर मोटरसाईक्लिंग की रॉयल एनफील्ड की फिलॉसफी प्रदर्शित करती है। ऑल-न्यू रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में हम केवल बुलेट को नए रूप में पेश करना नहीं चाहते थे, बल्कि इसे मॉडर्निटी और ऑथेंटिसिटी के साथ और बेहतर बनाना चाहते थे। हमने इसके प्रपोर्शन और सिल्हुएट से लेकर स्टांस और डिटेलिंग तक हर एलिमेंट में इस प्रतिष्ठित मशीन के शुद्ध एसेंस और कैरेक्टर को बरकरार रखा है। साथ ही, इसमें पैरेलेल ट्विन 650सीसी इंजन की जबरदस्त पॉवर और रिफाईनमेंट को शामिल किया है। ई.आई.सी.एम.ए 2025 में इसके ग्लोबल शोकेज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से प्रदर्शित होता है कि यह मोटरसाईकल पूरी दुनिया के राइडर्स को कितनी पसंद आई। इससे प्रमाणित होता है कि यह मोटरसाईक्लिंग की दुनिया की ओरिज़नल आइकॉन है।

इसका ट्विन सिलेंडर प्लेटफॉर्म 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्मूथ पॉवर और सुगम एक्सेलरेशन प्रदान करता है, जो जो आरामदायक क्रूज़िंग और जोशीली राईडिंग, दोनों के लिए उपयुक्त है।

यह मोटरसाईकल स्टील ट्यूबुलर स्पाईन फ्रेम पर निर्मित है। इसमें शोवा सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे विभिन्न तरह की सड़कों पर संतुलित और आत्मविश्वास के साथ राईड प्राप्त होती है। इसके 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील पारंपरिक स्टांस प्रदान करते हैं, तथा इसमें बुलेट के उन क्लासिक अनुपातों को बरकरार रखा गया है, जो सड़क पर बुलेट की कमांडिंग प्रेज़ेंस को परिभाषित करते आए हैं।

बुलेट की हर डिटेल इसकी शुद्ध डिज़ाईन लैंग्वेज को प्रदर्शित करती है। सिग्नेचर टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और विंटेज-इंस्पायर्ड विंज्ड बैज, ग्लीमिंग हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राईप्स तथा बेंच सीट इसके टाईमलेस सिल्हुएट को संरक्षित करते हैं, जिन्हें राईडर देखते ही पहचान लेते हैं।

इस मोटरसाईकल में कैस्केट-माउंटेड एल.ई.डी हेडलैंप तथा आईकॉनिक ;;टाईगर-आई पायलट लैंप भी दिए गए हैं, जो साल 1954 से ही रॉयल एनफील्ड की खास विशेषता हैं। इसके उठे हुए हैंडलबार और अपराईट राईडिंग पोज़िशन सड़कों पर बुलेट की पहचान बन चुकी कमांडिंग प्रेज़ेंस को और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं।

बुलेट 650 में क्लीन एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एक डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिस पर फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, गियर पोज़िशन इंडीकेटर और सर्विस रिमाईंडर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देती है। यह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अपने क्लासिक कैरेक्टर के साथ आधुनिक फंक्शनैलिटी पेश करता है।

बुलेट 650 दो आकर्षक रंगों, कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू में उपलब्ध होगी। इसका हर रंग मोटरसाईकल की मजबूत लाईंस और ओल्ड स्कूल कैरेक्टर को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।

राईडर्स को अपनी मशीनों को पर्सनालाईज़ करने के लिए अनेक ओरिज़नल मोटरसाईकल एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध होंगी, जिनकी मदद से वो अपनी मोटरसाईकल को अपने राईडिंग स्टाईल के अनुरूप अनुकूलित कर सकेंगे, फिर चाहे वो रोजाना का सफर करते हों या लंबी दूरी का एक्सप्लोरेशन।

बुलेट 650 के मुख्य फीचर:

  • इंजन : बुलेट 650 का पैरेलेल ट्विन इंजन रिलैक्स्ड और जोशीली राइडिंग, दोनों के लिए स्मूथ और रिस्पॉन्सिव पॉवर प्रदान करता है। इसका प्रेसाइज़ 6-स्पीड गियरबॉक्स और लाइट स्लिपर क्लच हर राइड को बहुत आसान बनाता है।
  • सिग्नेचर सीट : सिंगल स्टेप-अप सीट सिग्नेचर बुलेट “बेंच” का आभास देती है, साथ ही यह ज्यादा आराम और आसानी से उतरना भी संभव बनाती है।
  • पिनस्ट्रिप्ड टैंक : इस पर हैंड-पेंटेड गोल्ड पिनस्ट्राईप्स हैं। ग्लीमिंग, विंज्ड 3डी बैजिंग है। बुलेट 650 की बॉडी इसके आइकॉनिक डीएनए की याद दिलाती है।
  • कैस्केट लैंप : बुलेट 650 में क्लासिक कैस्केट लैंप तथा ट्विन ;;टाईगर-आई लैंप दिए गए हैं, जो इसकी ऐतिहासिक विरासत प्रदर्शित करते हैं।
  • पीशूटर एग्ज़ॉस्ट : बुलेट 650 में ग्लीमिंग क्रोम में दो पीशूटर एग्ज़ॉस्ट दिए गए हैं, जिससे इसे एक बिल्कुल नया लुक और खास एग्ज़ॉस्ट नोट मिलता है।
  • प्रीमियम कंट्रोल्स : इसके रेट्रो-स्टाइल के कंट्रोल्स में रोटरी स्विच और एडजस्टेबल लीवर्स के साथ पॉलिश्ड एल्युमिनियम स्विचगियर शामिल हैं, जो फॉर्म और फंक्शन का बेहतरीन तालमेल पेश करते हैं।
  • अपडेटेड डैशबोर्ड: इसके अपग्रेडेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग के आकर्षण और आधुनिक कार्यक्षमता का मेल है, जिसमें फ्यूल, गियर की स्थिति, सर्विस रिमाइंडर और अन्य जानकारियों के लिए रीडआउट्स दिए गए हैं।
  • शोवा के सस्पेंशन: इसके ऑप्टिमाइज़्ड सस्पेंशन में 120मिमी ट्रैवल के साथ 41मिमी फ्रंट फोर्क्स और 112मिमी ट्रैवल के साथ ट्विन-ट्यूब रियर हाइड्रोलिक्स दिए गए हैं, जो ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर भी पूरा आराम देते हैं।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का मूल्य 3,64,856 रु. (एक्सशोरूम) है, और यह भारत में सभी अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।

Trending News