धर्म डेस्क। 29 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में नई भावनाएं, रोमांस और कुछ रिश्तों में उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। कई राशियों के जातकों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने वाला रहेगा, जबकि कुछ लोगों को गलतफहमी और विवाद से बचने की सलाह दी गई है।
मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में खुशियों और रोमांटिक पलों के योग बन रहे हैं। वहीं वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जानिए आज का लव राशिफल और समझिए रिश्तों में क्या रहेगा खास।
मेष – आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाएंगे, आज संध्या के समय धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत रिश्ते को नई मजबूती देगी।
वृषभ – लव लाइफ में आज कुछ भावनात्मक उतार चढ़ाव रह सकते हैं। लव पार्टनर की कोई बात मन को दुखी कर सकती है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और धैर्य से परिस्थिति संभालें।
मिथुन – आज प्रेम जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने और शॉपिंग का अवसर प्राप्त होगा, लव पार्टनर द्वारा दिया गया सरप्राइज रिश्ते में नई मिठास लाएगा।
कर्क – लव पार्टनर के साथ प्रातः से ही छोटी छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखे और गुस्से से बचें। समझदारी और शांत व्यवहार से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।
सिंह – आज लव लाइफ में गलतफहमियों से बचने की आवश्यकता है। किसी अन्य व्यक्ति की बातों में आने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर से खुलकर बात करें और विश्वास बनाए रखें। आज कोई भी निर्णय लेने से बचें।
कन्या – आज लव पार्टनर अपने दिल की बातें साझा कर सकता है। कुछ पुराने सीक्रेट्स शेयर करने से आपको असहज महसूस हो सकता हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से रिश्ते की गहराई बढ़ेगी।
तुला – आज प्रेम जीवन में मिला जुला प्रभाव रहेगा। दिन में कुछ बातों से मन आहत हो सकता है, लेकिन शाम तक माहौल रोमांटिक हो सकता है। साथ समय बिताने से दूरी कम होगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक – आज पुराने रहस्यों के कारण लव पार्टनर नाराज हो सकता है। अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा। प्रेम साथी को कोई मूल्यवान गिफ्ट दे सकते है, शाम का समय प्रेमपूर्ण रहेगा।
धनु – आज का दिन सामान्य रहेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। दोपहर बाद किसी विषय पर मतभेद संभव हैं, इसलिए संवेदनशील मुद्दों पर सोच समझकर बात करें और निर्णय लेने से बचें।
मकर – प्रेम जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। परिवार की ओर से रिश्ते को स्वीकृति मिलने के संकेत भी बन रहे हैं। आज का दिन लव लाइफ के लिए एक यादगार दिन साबित हो सकता है
कुंभ – प्रेम संबंधों में आज सावधानी बरतें। कोई अन्य व्यक्ति भ्रम या गलतफहमी पैदा कर सकता है। शक और जिद से दूर रहें तथा संवाद के जरिए विश्वास मजबूत करें। आज जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाए।
मीन – आज लव पार्टनर के साथ छोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन्हें खास महसूस करवाने से रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।








