Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV

कीमती धातुओं ने फिर पकड़ी रफ्तार, सोना 1.58 लाख के पार तो चांदी 2.61 लाख के ऊपर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

कीमती धातुओं ने फिर पकड़ी रफ्तार, सोना 1.58 लाख के पार तो चांदी 2.61 लाख के ऊपर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कमोडिटी बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है और कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सुबह से ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी का माहौल है। खासतौर पर चांदी, जो मंगलवार को करीब 10,000 रुपए तक टूट गई थी, आज फिर तेजी की राह पर लौटती नजर आ रही है। 

बुधवार को शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,58,436 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 2,62,892 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12.56 बजे) एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना करीब 1 प्रतिशत यानी 1,554 रुपए की तेजी के साथ 1,58,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 3.72 प्रतिशत यानी 9,401 रुपए की उछाल के साथ 2,61,949 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

हालांकि, अगर रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो अब भी दोनों धातुएं अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे हैं। 29 जनवरी को सोने ने 1,83,000 रुपए और चांदी ने 4,20,000 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ था। 

अमेरिका में उपभोक्ता खर्च के कमजोर आंकड़े आने के बाद उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिस कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई।

Also Read : लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर अभद्रता की गई और भला-बुरा कहा गया : किरेन रिजिजू

शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स भी थोड़ा कमजोर होकर 96.80 से घटकर 96.59 पर आ गया। डॉलर के कमजोर होने से विदेशी निवेशकों के लिए सोना-चांदी थोड़ा सस्ता हो जाता है, जिससे मांग बढ़ती है। इससे भी कीमतों को सहारा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त देखी गई। अमेरिका में दिसंबर महीने के रिटेल सेल्स के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे यह संकेत मिला कि लोगों का खर्च कम हो रहा है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार अब इस साल कम से कम तीन बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहा है, जबकि पहले दो बार कटौती की संभावना जताई जा रही थी। ब्याज दर कम होने से सोना-चांदी जैसे निवेश विकल्पों को फायदा होता है।

कॉमेक्स गोल्ड फिलहाल 4,900 से 5,100 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है। पहले यह 5,500 से 5,600 डॉलर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया था, जिसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट सामान्य मुनाफावसूली है और लंबी अवधि में सोने की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

चांदी के बारे में भी कहा गया है कि उद्योगों में इसकी मांग और सप्लाई की कमी लंबे समय में इसकी कीमतों को सहारा दे रही है, हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा रहता है। कॉमेक्स सिल्वर के लिए 65 से 70 डॉलर का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।

विश्लेषकों के अनुसार, सोने के लिए 1,55,500 और 1,54,000 रुपए का स्तर सपोर्ट है, जबकि 1,57,700 और 1,59,000 रुपए पर रेजिस्टेंस हो सकता है। चांदी के लिए 2,44,000 और 2,48,800 रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,60,000 रुपए पर रेजिस्टेंस देखा जा सकता है।

निवेशक अब अमेरिका के रोजगार (नॉन-फार्म पेरोल) और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फेड की आगे की ब्याज दर नीति के बारे में संकेत मिल सके।

Pic Credit : ANI

Trending News