इंटरनेट डेस्क। सरकारी योजनाओं से जुड़े कई फर्जी फर्जी दावों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसी प्रकार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राशन कार्ड वालों को एक एसी फ्री में देने का ऐलान किया जा रहा है।
वीडियो में पीएम मोदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि हर राशन कार्ड धारक को एक एसी फ्री में दिया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या सच में केन्द्र सरकार राशन कार्ड धारकों को एसी मुफ्त में दिया जाएगा? इसके बाद सरकारी संस्था पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इस वायरल दावे की सच्चाई का खुलासा किया है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी की तरफ से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा किसावधान, Instagram हैंडल 'mistri_bhau12' द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एआई जनरेटेड वीडियो का इस्तेमाल कर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े फर्जी दावे प्रसारित किए जा रहे हैं। ये वीडियो फर्जी हैं।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







