Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने आखिर आज जयपुर मेयर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। इस कारण उनका मेयर चुनाव चुनाव जाना भी लगभग तय है। भाजपा ने जोधपुर में प्रसन्न चन्द मेहता को मेयर उम्मीदवार घोषित किया है।
खबरों के अनुसार, सीएमआर में बैठक और रायशुमारी के बाद सुनील कोठारी के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने जयपुर मेयर पद के भाजपा उम्मीदवार के लिए सुनील कोठारी के नाम का आधिकारिक ऐलान किया। अब कोठारी कुछ ही देर में नामांकन दाखिल करेंगे।
इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया था। नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी सहित चार दावेदारों को आज जयपुर बुलाया गया था। कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। पार्टी ने वार्ड 118 से पार्षद सुनीता मावर और वार्ड 84 से पार्षद भरत मेघवाल को नामांकन भरने के लिए तैयार रहने के लिए बोल गया है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







