Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: सोमवार को अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज इतनी है रेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज ये है रेट | Parmarth TV दो हजार रुपए तक के UPI पेमेंट पर लोगों को नहीं देना पड़ेगा चार्ज, वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर लगी रोक हटाने से किया इनकार | Parmarth TV Rajasthan: बसपा की जीत पर मायावती का बड़ा बयान, कहा- काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से… | Parmarth TV आप घर बैठे केवल दस मिनट में बनवा सकते हैं पैन कार्ड, बस करना होगा ऐसा | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी 1,270 रुपए टूटी, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले PM Modi- यह झूठ के शोर पर सच की जीत का प्रमाण है | Parmarth TV LPG Price: बुक करवाने से पहले चेक कर लें आपके शहर में सिलेंडर की ताजा कीमत | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज इतनी है कीमतें | Parmarth TV

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगभग पूरे दिन गिरावट में रहने के बाद आखिरी समय में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक ऊपर बंद हुए और बीएसई का सेंसेक्स 287 अंक चढ़ गया।

सेंसेक्स करीब 74 अंक गिरकर 77,295 अंक पर खुला। यह ऊपर 77,666 अंक और नीचे 77,126 अंक तक गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 286.98 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,656.09 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त में 24,334.55 अंक पर पहुंच गया।

Also Read : पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का दबाव अलग होता है : हरमनप्रीत

वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 में 0.44 प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.10 प्रतिशत फिसल गया।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटो, वित्त, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में एक प्रतिशत की तेजी रही। निजी बैंक और धातु समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस तथा ट्रेंट के एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, आईटीसी, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर भी हरे निशान में रहे।

इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड के शेयर नीचे बंद हुए।

Pic Credit : ANI

Trending News