Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

जल्द ही बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के दाम, पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मिले ये संकेत | Parmarth TV

जल्द ही बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के दाम, पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मिले ये संकेत | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गत माह चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर आमजन को झटका दिया था। फिर से जल्द ही उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है। देश में एक बार फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इस बात के संकेत पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मिले हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण खनूजा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि एलपीजी के अलावा तेल कंपनियां वर्तमान में डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी (नुकसान) झेल रही हैं। इस कारण कंपनियों को रोजाना करीब 600 से 700 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हरदीप सिंह पुरी ने स्वीकार की ये बात
पेट्रोलियम मंत्रालय और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश में वर्तमान में अपनी रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व, रिफाइनरी स्टॉक और कमर्शियल स्टॉक को मिलाकर 76 से 80 दिन की खपत के बराबर फ्यूल रिजर्व मौजूद है। मोदी सरकार में मंत्री पुरी ने स्वीकार किया कि यदि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष उम्मीद से कहीं अधिक लंबा खींचता है, तो चुनौतियां बदल सकती हैं। लंबे समय तक चलने वाला संकट वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर व्यापक पर प्रभाव डाल सकता है।

लोगों को झेलनी पड़ रही है महंगाई की मार
आपको बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपए के पार पहुंच जा चुकी है। इसी कारण लोगों को महंगाई का कहर झेलना पड़ रहा है। अब समय ही बताएगा कि सरकार की ओर से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव कब किया जाएगा।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News