Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज | Parmarth TV शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत, गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपए के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार… | Parmarth TV शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी।

कंपनी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह अपनी सहायक कंपनी हाइपरवॉल्ट एआई डेटा सेंटर लिमिटेड के जरिये यह डेटा सेंटर शुरू करेगी। इसके लिए उसने जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है।

टीसीएस हाइपरवॉल्ट को चरणबद्ध तरीके से विकसित कर रही है। वह हाइपरस्केलर्स, एआई कंपनियों और वैश्विक कंपनियों के लिए सुरक्षित, विस्तार के विकल्प के साथ और एआई-रेडी डेटा सेंटर अवसंरचना तैयार कर रही है।

हाइपरवॉल्ट के डेटा सेंटर विशेष रूप से एआई वर्कलोड के लिए बनाये जा रहे हैं। इनमें लिक्विड कूलिंग, डायरेक्ट टू चिप कूलिंग, हाई रैक डेनसिटी, हरित ऊर्जा और विश्वसनीयता को जोड़ने वाला एनर्जी मॉडल तथा मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं होंगी। कंपनी और उसके साझेदार इस अवसंरचना के निर्माण और प्रबंधन के लिए 70,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Also Read : शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

टीसीएस ने बताया कि हैदराबाद का यह एआई डेटा सेंटर कैम्पस विशेष रूप से फ्रंटियर एआई कंपनियों और हाइपरस्केलर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया जायेगा। इसमें एआई प्रशिक्षण, इंफ्रेंस और आधुनिक कंप्यूटिंग वर्कलोड्स के लिए हाई-डेंसिटी जीपीयू लगाने की सुविधा होगी।

पूरी तरह विकसित होने के बाद इस परिसर के देश के सबसे उन्नत और सबसे बड़े एआई अवसंरचना परिसरों में शामिल होने की उम्मीद है। परिसर के निर्माण में हरित ऊर्जा और जल-निरपेक्ष डिजाइन के सिद्धांतों का भी इस्तेमाल किया जायेगा।

तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हाइपरवॉल्ट के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस परियोजना को न केवल तेलंगाना बल्कि पूरे देश के लिए ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह स्थापित करता है कि हैदराबाद अब मजबूत अवसंरचना के साथ वैश्विक एआई क्रांति में सबसे आगे है।

तेलंगाना के आई एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने बताया कि इस समझौते की शुरुआत इस साल जनवरी में दावोस में श्री रेड्डी और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच हुई बातचीत से हुई थी।

Pic Credit : ANI

Trending News