इंटरनेट डेस्क। अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज से पाकिस्तानी नौसेना के एक जहाज के टकराया का मामला सामने आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ये घटना कब घटित हुई है।
इससे पहले साल 2011 में भी ऐसा हुआ था। खबरों के अनुसार, ये घटना उस समय हुई जब भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था और दूसरी ओर से पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में आया और गलत तरीके से दिशा बदली। इससे दोनों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज पीएनएस हुनैन की टक्कर भारतीय जहाज से हुई है। यारमूक क्लास का यह जहाज समुद्री निगरानी और गश्त में उपयोग होता है। इस घटना के बाद भारत की ओर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पाक हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया गया है। भारत ने इसका कड़ा विरोध दर्ज करवाकर इस घटना को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







