Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV

तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना-चांदी की कीमतों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से गिरावट देखी जा रही थी वहीं गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 4000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,800 प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,884 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन बुधवार को 1,22,180 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई थी। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 1,704 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 1,561 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,13,478 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो यह भी 1,278 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 92,913 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Also Read : अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई

वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव बढ़कर 1,58,120 रुपए पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,53,706 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चांदी की कीमत में 4014 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोना-चांदी की कीमतों को कारोबारी सत्र में दो बार अपडेट किया जाता है। सोना-चांदी की कीमतें एक बार सुबह अपडेट होने के बाद शाम को अपडेट की जाती हैं।

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,24,157 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.68 प्रतिशत की तेजी के बाद 1,58,795 रुपए पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.26 प्रतिशत बढ़कर 4,117.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 3.12 प्रतिशत की तेजी के बाद 52.09 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Pic Credit : ANI

Trending News