Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV

नए साल के पहले दिन सेंसेक्स सपाट बंद, ऑटो शेयरों में खरीदारी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नए साल के पहले दिन सेंसेक्स सपाट बंद, ऑटो शेयरों में खरीदारी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले दिन गुरुवार को करीब सपाट बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान ऑटो, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 32 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 85,188.60 और निफ्टी 16.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ।

बाजार को ऊपर खींचने का काम ऑटो, रियल्टी और मेटल शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 1.03 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.84 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा आईटी, कमोडिटीज, इन्फ्रा, एनर्जी, पीएसई और पीएसयू बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।

दूसरी निफ्टी एफएमसीजी 3.17 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.43 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.40 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Also Read : नींद में खलल से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, इटरनल (जोमैटो), एमएंडएम, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, ट्रेंट और एचयूएल गेनर्स थे। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.95 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,750.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,704.90 पर बंद हुआ।

चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार ने अपने पहले सत्र की शुरुआत सतर्क नोट के साथ की है। दिन के दौरान सूचकांकों में ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेशन देखने को मिला है। अगर निफ्टी आने वाले समय में 26,100 से 26,050 की रेंज में बना रहता है तो आने वाले समय यह 26,300 तक जा सकता है।

नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ की थी। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली।

Pic Credit : ANI

Trending News