Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Stock Market:  भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए। निफ्टी पर पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। पीएसयू बैंक सेक्टर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा रियलिटी, मेटल, एनर्जी, पीएसई और कमोडिटी सेक्टर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स 1,258.12 अंक या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,964.99 पर और निफ्टी 388.70 अंक या 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स का इंट्राडे लो 77,781.62 रहा, जबकि निफ्टी (Nifty) का इंट्राडे लो 23,551.90 रहा। निफ्टी बैंक 1,066.80 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,922 पर बंद हुआ।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,564.10 अंक या 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,366.9 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 608.45 अंक या 3.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,425.25 पर बंद हुआ।

बाजार के जानकारों के अनुसार, घरेलू बाजार में तेज बिकवाली का मुख्य कारण एचएमपीवी को लेकर चिंता है।

Also Read : बांग्लादेश ने शेख हसीना के खिलाफ जारी किया दूसरा गिरफ्तारी वारंट

जानकारों ने कहा नई अमेरिकी आर्थिक नीतियों, भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर फेड के आक्रामक रुख, वर्ष 2025 में मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि और डॉलर में मजबूती के कारण उभरते बाजारों में कंसोलिडेशन हो रहा है, जो सभी मार्केट सेंटीमेंट को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 657 शेयर हरे और 3,472 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर, सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे। टाइटन, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे।

क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक और सीईओ कार्तिक जोनागदला (Karthik Jonagadla) के अनुसार, निफ्टी अपने क्रिटिकल 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (200 डीईएमए) 23,650 से नीचे बंद हुआ है।

उन्होंने कहा, “हम सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं और निकट भविष्य में निफ्टी इंडेक्स के लिए 5-6 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद करते हैं, अगर प्रमुख स्तरों को फिर से हासिल किया जाता है और बाजार की हालत में जल्द सुधार होता है।

Trending News