Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 322 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 322 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,439.62 और निफ्टी 78.25 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,250.30 पर था।  

सेक्टोरल आधार पर निफ्टी रियल्टी 2.07 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.12 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.68 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.60 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 1.43 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.02 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.66 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.62 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.32 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एसबीआई, टाइटन, ट्रेंट और अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएलटेक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इटरनल, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी लूजर्स थे।

Also Read : चीन ने टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए उठाया नया कदम

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 100.20 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,265.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 94.35 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,926.40 पर बंद हुआ।

बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार ने 2026 के पहले पूर्ण सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ की है। दिसंबर का जीएसटी संग्रह सकारात्मक रहा है। मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी वृद्धि दिखा रहा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक क्रेडिट का सकारात्मक रुझान मजबूती की ओर इशारा कर रहा हैं। आने वाले समय में बाजार की निगाहें अमेरिका से आने वाले आर्थिक डेटा, फेड की निर्देशों पर निर्भर करेगी।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने मामूली गिरावट के साथ सपाट शुरुआत की। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 121.96 अंक गिरकर 85,640.05 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 5.15 अंक बढ़कर 26,333.70 के स्तर पर खुला।

Pic Credit : ANI

Trending News