Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, बैंकिंग शेयरों में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, बैंकिंग शेयरों में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 20.46 अंक की गिरावट के साथ 84,675.08 और निफ्टी 3.25 अंक की कमजोरी के साथ 25,938.85 पर था।  

बाजार को संभालने का काम बैंकिग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,171.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में तेजी देखी गई।

दूसरी तरफ आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।

स्मॉलकैप और मिडकैप भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत या 87.05 अंक की गिरावट के साथ 59,914.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत या 48.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,518.95 पर बंद बुआ।

Also Read : बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), इंडिगो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, टाइटन और ट्रेंट लूजर्स थे।

व्यापक बाजार में कमजोरी बनी हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,918 शेयर हरे निशान में; 2,260 शेयर लाल निशान में और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सकारात्मक वैश्विक माहौल होने के बाद भी कुछ चुनिंदा सेक्टर में ही खरीदारी देखने को मिली। एफआईआई की लगातार बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। आने वाले समय में बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। इसकी वजह भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता के नतीजे में देरी और तीसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबारी सत्र में खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 136 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,559.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी 48.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 25,893.20 पर था।

Pic Credit : ANI

Trending News