Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से डिफेंस शेयरों में तूफानी तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को डिफेंस स्टॉक्स में मजबूती देखी जा रही है और दोपहर के कारोबार तक यह 8.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।  

डिफेंस शेयरों की तेजी को लीड करने का काम सरकारी शिपब्लिडिंग कंपनी मझगांव डॉक कर रही थी। दोपहर 2 बजे शेयर 8.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,348 पर था।

इसके बाद डेटा पैटर्न का शेयर 6.29 प्रतिशत, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का शेयर 5.54 प्रतिशत, डीसीएक्स सिस्टम्स 4.34 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड 4.31 प्रतिशत, बीईएल 4.25 प्रतिशत, एस्ट्रा माइक्रोवेव 3.51 प्रतिशत, भारत डायनेमिक्स का शेयर 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। 

यूनिमेक एयरोस्पेस, मिश्रधातु, एमटीएआर टेक, पारस डिफेंस, बीईएमएल, सोलार इंडस्ट्रीज, जेन टेक और एचएएल का शेयर भी हरे निशान में था।

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती का ‘मिस्ट्री स्पिन’ इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा

वहीं, साइएंट डीएलएम और डायनामेटिक टेक के शेयर में क्रमश: 1.32 प्रतिशत और 1.69 प्रतिशत की गिरावट थी।

डिफेंस शेयरों में तेजी के कारण सभी सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.50 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था।

डिफेंस शेयरों में तेजी की वजह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ना है। इसके कारण माना जा रहा है कि डिफेंस से जुड़े उपकरणों की मांग बढ़ सकती है और इसका फायदा भारतीय डिफेंस कंपनियों को मिल सकता है। 

व्यापक बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 180 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,296 और निफ्टी 76 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,558 पर था। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 281 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,206 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,368 पर था।

Pic Credit : ANI

Trending News