Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पीली धातु की कीमतें 1 प्रतिशत फिसली – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पीली धातु की कीमतें 1 प्रतिशत फिसली – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की कीमतों में सोमवार के कारोबारी दिन तेज गिरावट दर्ज की गई।अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती को लेकर कम उम्मीदों और भू-राजनैतिक तनाव  कम होने से निवेशकों के सेंटीमेंट पर दबाव बना, जिसकी वजह से पीली धातु तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। 

इसके अलावा, मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से भी कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की दिसंबर वायदा कीमतें 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,22,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थीं। चांदी ने भी यही ट्रेंड फॉलो किया। शुरुआती कारोबार में चांदी की दिसंबर वायदा कीमतें 0.61 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,53,209 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थीं।

एनालिस्ट ने कहा भारतीय रुपए में गोल्ड का सपोर्ट लेवल 1,23,450-1,22,480 रुपए पर बना हुआ है, वहीं, 1,24,750-1,25,500 पर रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है। सिल्वर को लेकर 1,53,050-1,52,350 सपोर्ट लेवल के रूप में देखा जा रहा है और 1,55,140- 1,55,980 रेजिस्टेंस लेवल रहेगा।

Also Read : लंग डिटॉक्स : फेफड़ों को बनाएं स्वस्थ और मजबूत, अपनाएं घरेलू उपाय

लेटेस्ट यूएस जॉब मार्केट डेटा ने फेडरल रिजर्व के दिसंबर में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना को कम कर दिया है, जो कि कीमतों में करेक्शन के एक मुख्य कारण के रूप में देखा जा रहा है।

आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूत इकोनॉमिक डेटा ने यूएस डॉलर इंडेस्क को पिछले 6 महीने के उच्च स्तर पर पंहुचा दिया।

इंडेक्स सोमवार 100 स्तर से ऊपर रहा, जिससे निवेशकों के लिए दूसरी करेंसी को होल्ड करने के साथ गोल्ड एक एक्सपेंसिव मेटल बन गया और मांग घट गई। हाल के दिनों में भू-राजनैतिक घटनाओं के कम होने से भी गोल्ड की सेफ-हेवन अपील कम हुई।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बुलियन में उतार-चढ़ाव देखा गया, जो कि ट्रेडर्स के फैसले न लेने को दर्शाता है। लेकिन आगामी हफ्तों में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बने रहने और भू-राजनैतिक जोखिम बने रहने से सोने को लेकर एक बार फिर खरीदारी का रुझान देखने को मिल सकता है।

Pic Credit : ANI

Trending News