Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्मंत्री दिया कुमारी ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख प्रकट किया है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, पद्म भूषण से सम्मानित एवं बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
अपने शानदार अभिनय और सरल स्वभाव के माध्यम से धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। उनका सिनेमा जगत में योगदान और व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं दिया कुमारी ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के महान अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय, सादगी और करिश्माई व्यक्तित्व से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और देओल परिवार व करोड़ों प्रशंसकों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दें।
PC:theindiadaily
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV






