Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

महंगाई भत्ते में वृद्धि: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9% की वृद्धि की घोषणा की | Parmarth TV

महंगाई भत्ते में वृद्धि: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9% की वृद्धि की घोषणा की | Parmarth TV

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में 9% की बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 230% की बजाय 239% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह वृद्धि 1 जनवरी 2024 से लागू होगी, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर 2024 से शुरू होगा।

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9% की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे उन्हें अब 230% की बजाय 239% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह वृद्धि नवंबर माह के वेतन में लागू होगी, जिससे कर्मचारियों को ₹620 से ₹7,000 तक का लाभ मिलेगा। यह निर्णय कर्मचारियों के संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

वित्त विभाग ने भी जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि छठे वेतनमान वाले सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। 1 जुलाई 2023 से कर्मचारी 230% महंगाई भत्ता पा रहे थे, जिसे 9% बढ़ाकर 239% किया जा रहा है। यह बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2024 से लागू होगा और इसका भुगतान 1 अक्टूबर 2024 (नवंबर 2024 के वेतन के साथ) से शुरू होगा।

चार किश्तों में किया जाएगा भुगतान
1 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 तक के एरियर का भुगतान चार किश्तों में किया जाएगा। पहली किश्त दिसंबर 2024, दूसरी जनवरी 2025, तीसरी फरवरी 2025 और चौथी किश्त मार्च 2025 में दी जाएगी।

इन कर्मचारियों को एकमुश्त मिलेगा एरियर
जो कर्मचारी 1 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच निधन हो गए हैं या सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें या उनके परिवारों को एरियर एकमुश्त दिया जाएगा।

Trending News