Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 11 Novmber 2024: परिवार के साथ देगा खुशियां, व्यापार को मिलेगी नई ऊंचाई, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Novmber 2024: परिवार के साथ देगा खुशियां, व्यापार को मिलेगी नई ऊंचाई, पढ़ें राशिफल

सोमवार 11 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी और कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। जहां कुछ राशियों को परिवार और व्यापार में लाभ मिलेगा। कुछ को मानसिक या शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। सावधानी और समझदारी से दिन बिताना जरूरी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 11 Nov 2024 06:00:00 AM (IST)

Updated Date: Mon, 11 Nov 2024 06:00:54 AM (IST)

इन राशियों का दिन बीतेगा शानदार।

HighLights

  1. मेष: परिवार में अच्छा समय।
  2. वृषभ: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव।
  3. मिथुन: व्यापार में जोखिम से बचें।

धर्म डेस्क, इंदौर। सोमवार 11 नवंबर का दिन विभिन्न राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। राशिफल के अनुसार कुछ राशियों के जातकों को आज आर्थिक लाभ, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। कुछ राशियों के जातकों को किसी प्रकार की शारीरिक या मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि आज का दिन हर राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी योजना के अनुरूप कार्य शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। यह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यापार में बदलाव के संकेत हैं, जो आपके लाभ में तब्दील हो सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में आपके सहयोगी पार्टनर की मदद से नए आय के स्रोत मिल सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें, क्योंकि इसमें कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में भी जोखिम न लें, क्योंकि हालात अनुकूल नहीं हैं।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ और कार्यों के दबाव के कारण आप मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं। हालांकि, व्यापार में बड़ा निर्णय लेने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। परिवार में मतभेद समाप्त होंगे, जिससे शांति का माहौल बनेगा।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक उलझनें और परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझाने में सफल होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है, और कोई बड़ा निवेश करने का अवसर मिलेगा।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर, आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में आर्थिक मदद मिलने से आप अपने कार्य को आगे बढ़ा पाएंगे।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा हो सकता है। मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शारीरिक परेशानियों से भरा हो सकता है। भागदौड़ और मौसम के कारण आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। हालांकि, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में उलझनें बढ़ सकती हैं।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चिंताएं लेकर आ सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार में साथियों के विरोध के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए जोखिम से बचें।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे अवसरों से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा। कामकाजी जीवन में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जो परेशानी का कारण बन सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, जो आपका मन प्रसन्न कर सकता है।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। किसी करीबी से कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना भी बन सकती है।

Trending News