इंटरनेट डेस्क। रेल में गर्भवती महिलाओं को भी एक विशेष सुविधा दी जाती है। हालांकि जानकारी के अभाव में बहुत सी महिलाएं इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाती हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि रेलवे की ओर से गर्भवती महिलाओं को क्या सुविधा दी जाती हैं। भारतीय रेलवे की ओर से अलग-अलग कोच में गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ तय की जाती है।
लोअर बर्थ में सफर करना उनके लिए आरामदायक रहता है। स्पीलर कोच में लगभग 6-7 लोअर बर्थ,थर्ड एसी कोच में लगभग 4-5 लोअर बर्थ औरसेकंड एसी कोच में लगभग 3-4 बर्थ तय की जाती है।
गर्भवती महिला को रेलवे के आरक्षण केंद्र यानी पीआरएस काउंटर पर फॉर्म भरकर गर्भवती होने की जानकारी देनी होगी। ऐसा करने पर विशेष कोटे के आधार पर लोअर बर्थ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। लोअर बर्थ सारी भर जाने के बाद ट्रेन से सफर के दौरान महिला अपनी स्थिति बताकर टीटीई से लोअर बर्थ के लिए अनुरोध कर सकती हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






