जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने के मामले अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने इस संबंध में शुक्रवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसा लग रहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अब यह पुलिस स्टेट बन चुका है। राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक विपक्षी पार्टियों को पुलिस और सरकारी एजेंसियों के जरिए कुचला जा रहा है।
अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली?
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को आज करीब बीस साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस करवाई और कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली? यह गिरफ्तारी नहीं, जैसा राहुल गांधी कहते हैं यह चुनाव की चोरी है।
यह लोकतंत्र नहीं, भय और दमन का राज है, देश की जनता सब देख रही है
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि इधर राजस्थान में निकाय चुनावों में भाजपा सरकार ने पुलिस का जो दुरुपयोग किया, वह तो इतिहास में दर्ज हो चुका है, कोई पार्टी सिर्फ चेयरमैन-मेयर बनाने के लिए सत्ता का इतना बेशर्माई से दुरुपयोग कर सकती है, यह पहली बार देश ने देखा है। यह लोकतंत्र नहीं, भय और दमन का राज है, देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।
PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







