Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV

रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV

रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV

भारत: मिड-साईज़ मोटरसाईकल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने 125 साल पूरे होने की खुशी में अपनी हिमालयन ओडिसी का 22वाँ संस्करण शुरू किया है। हिमालयन ओडिसी दो दशकों से अधिक समय से ;प्योर मोटरसाईक्लिंग की भावना को एक शानदार मंच प्रदान कर रही है। यह एक जबरदस्त और रोमांचक यात्रा है, जो राईडर्स को दुनिया की सबसे ऊँची पहाड़ियों पर ले जाकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाती है।
हिमालयन ओडिसी के लिए रजिस्ट्रेशन रॉयल एनफील्ड की वेबसाईट पर चल रहे हैं।

साल 2026 में यह रोमांचक यात्रा फिर से शुरू हुई है। इसे चार खास फॉर्मेट्स में एक बार फिर पेश किया गया है। इस यात्रा में राईडर्स को लद्दाख के दुर्गम और बीहड़ इलाकों में प्रवेश करने के चार रास्ते मिलेंगे। भले ही राईडर्स के रास्ते अलग-अलग होंगे, पर उनकी मंजिल एक होगी और वो सभी हिमालय के यादगार सफर पर निकलेंगे।

जो सफर कभी केवल कुछ अनुभवी राईडर्स के लिए आरक्षित था, अब वह नई जनरेशन के एक्सप्लोरर्स को आकर्षित कर रहा है। इस साल के फॉर्मेट में यह बदलाव साफ दिखाई देता है। हिमालयन ओडिसी पहली बार चार रास्तों पर आयोजित हो रही है, हिमालयन ओडिसी ओरिज़नल, एक्सप्लोर, कारगिल सर्किट और नुब्रा सर्किट। इनमें से हर रास्ता राईडर्स से वहाँ जाकर मिलने के लिए डिज़ाईन किया गया है, जहाँ वो मौजूद हैं, और वहाँ से यह सफर उन्हें अपनी कल्पना से भी आगे ले जाता है।

हिमालयन ओडिसी ओरिज़नल – द लीजेंडरी माईल: 25 जून, 2026 – 10 जुलाई, 2026
यह ओरिज़नल 16-दिन की साहसिक यात्रा ओडिसी की बुनियादी भावना के अनुरूप है। इसकी शुरुआत और समापन, दोनों चंडीगढ़ में होते हैं। यह रोमांचक यात्रा हिमाचल, ज़ंस्कार और लद्दाख से गुजरती है, तथा लंबे दिनों में मोटरसाईकल की सीट पर सवार होकर अनुशासन और तालमेलपूर्ण राईडिंग का अनुभव प्रदान करती है। कई राईडर्स को तो इस यात्रा में हिमालय का वास्तविक अनुभव मिलता है।

हिमालयन ओडिसी एक्सप्लोर – बियाँड द एज ऑफ मैपः 26 जून, 2026- 5 जुलाई, 2026
यह रोमांचक यात्रा उन लोगों के लिए है, जो पहाड़ों की और ज्यादा खोज करना चाहते हैं। एक्सप्लोर यात्रा को उसकी बुनियाद तक ले जाती है। सीमित सपोर्ट और सेल्फ-कैरीड गियर के साथ राईडर्स मुश्किल रास्तों से गुजरते हैं और अपना खुद का रास्ता बनाने के फैसले करते हैं। यह सफर बिल्कुल रॉ, चुनौतीपूर्ण और काफी ज्यादा संतोष देने वाला है। इसमें हर किलोमीटर तय करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और हर पल यादगार बन जाता है।

हिमालयन ओडिसी कारगिल सर्किट, और नुब्रा सर्किट- द सोल ऑफ हिमालयाज़ः 29 जून, 2026 – 5 जुलाई, 2026
यह यात्रा उन लोगों के लिए है, जो अपनी राईड के साथ हिमालय को महसूस करना चाहते हैं। ये मार्ग धीमे हैं पर गहरा अनुभव प्रदान करते हैं। लेह से शुरू होकर यह सैटेलाईट एडिशन दो विशेष यात्राओं पर आगे बढ़ता है – द फ्रंटियर और द सैंड्स एंड हिस्ट्री एंड हैरिटेज। इनमें से हर यात्रा इस क्षेत्र की एक अलग झलक पेश करती है। ये रास्ते राईड से आगे बढ़कर हिमालय के जीवन, कहानियों और संस्कृतियों में समा जाते हैं। यह यात्रा जितना अधिक जीत का एहसास दिलाती है, उतना ही गहरा संबंध भी स्थापित करती है।

पिछले सालों में हिमालयन ओडिसी का केवल विस्तार ही नहीं हुआ है, बल्कि इसका अर्थ भी गहरा होता चला गया है। 2,200 किलोमीटर से अधिक लंबा यह रास्ता दुनिया की उन सबसे ऊँची जगहों से होकर गुजरता है, जहाँ पर मोटरसाईकल पहुँच सकती है। खारदुंग ला की कठोर और हवा से तराशी गई ऊँचाई से लेकर उमलिंग ला की दूरदराज की चोटियों तक हिमालयन ओडिसी अपने रास्ते में आने वाले हर अनुभव के लिए तैयार होती है, जिसमें शांति के क्षण, मिलकर चुनौतियों को पार करना और इन विशालकाय पहाड़ों की शांत स्वच्छता शामिल है।

हिमालयन ओडिसी की बुनियाद एक सरल से विश्वास पर आधारित है कि हम जिन भी जगहों से होकर गुजरते हैं, वो हमें जैसी देखने को मिलीं, हमारे गुजरने के बाद उससे अच्छी होनी चाहिए। साल 2026 में रॉयल एनफील्ड ने अपनी जवाबदेह यात्रा की इसी प्रतिबद्धता के साथ #लीवएवरीप्लेसबैटर अभियान शुरू किया है, जो राईडिंग के जवाबदेह व्यवहार पर केंद्रित है, ताकि इस यात्रा का पर्यावरण पर कम से कम प्रभाव हो, तथा जो समुदाय इस सफर को संभव बनाते हैं, उन्हें सपोर्ट मिल सके। क्योंकि आखिरकर हिमालयन ओडिसी केवल सबसे ऊँचे रास्तों पर पहुँचने के बारे में नहीं है, बल्कि यह खोजने के बारे में है कि उन पर और उनके बाद क्या है।

Trending News