Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है Iran, अमेरिका ने जताया विरोध | Parmarth TV 700 सालों बाद पहली बार भोजशाला में हुआ ऐसा, बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु… | Parmarth TV Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च की | Parmarth TV SBI: कल से लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक! आज ही निपटा लें जरूरी काम | Parmarth TV Government Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल पूरे होने से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जान लें | Parmarth TV तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा | Parmarth TV आरएसएस-भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Ujjwala Scheme: लागू हुआ  नया नियम, 30 जून तक कर लें ये काम नहीं तो रूक जाएगी सब्सिडी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: अब 1,494 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे।  

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 1,59,606 रुपए के मुकाबले 108 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,59,498 रुपए पर खुला।

सुबह 9:56 पर यह 405 रुपए या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,201 रुपए पर था। 

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,58,816 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,59,498 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। 

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी का 05 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,74,883 रुपए के मुकाबले 1,083 रुपए की कमजोरी के साथ 2,73,800 रुपए पर खुला। 

Also Read : मन शांत कर डिप्रेशन भगाने में कारगर नियमित योग

खबर लिखे जाने तक चांदी 533 रुपए या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,74,350 रुपए पर थी। 

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,73,266 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,75,000 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,527 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.88 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का दौर जारी है। हालांकि, ईरान की ओर से तनाव कम होने के संकेत मिलना है। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए का कहना है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत जारी है, जिसमें दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते का औपचारिक ढांचा स्थापित करने के प्रयास में संदेशों और ड्राफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई है और दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में थे। 

Pic Credit : ANI

Trending News