Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत, गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपए के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार… | Parmarth TV शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kapil Sibal: विपक्ष ने पहली बार की मोदी की तारीफ, कपिल सिब्बल ने ब्रिक्स समिट को बताया सफल | Parmarth TV अमेरिका ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सौर सेल आयात पर तय किया भारी शुल्क – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, सेंसेक्स 778 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 120.83 अंक (0.16 प्रतिशत) टूटकर 74,781.76 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सुबह के समय बड़ी गिरावट थी, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे के नरम पड़ने से इसकी गिरावट काफी कम रह गयी।

एक समय यह 742 अंक उतर गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 79.70 अंक यानी 0.34 प्रतिशत नीचे 23,398.10 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत से अधिक फिसल कर फिलहाल 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। गुरुवार को यह 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.01 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.58 प्रतिशत टूट गया। सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी, बैंकिंग, वित्त और मीडिया समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे।

Also Read : विजय देवरकोंडा ने लॉन्च किया स्किनकेयर ब्रांड ‘अनहाइप’

रियल्टी, धातु, ऑटो, तेल एवं गैस और रसायन सेक्टरों में बिकवाली ज्यादा हुई। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक उतर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावरग्रिड और एलएंडटी के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत तक की गिरावट रही। एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए। एचडीएफसी बैंक का शेयर दो प्रतिशत की बढ़त में रहा।

टेक महिंद्रा में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, इंफोसिस, बीईएल, ट्रेंट, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अडानी पोर्टस के शेयर भी ऊपर रहे। 

Pic Credit : ANI

Trending News