Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

कच्चे तेल में रही तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे आ गया।

सेंसेक्स 116 अंक की गिरावट में खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह 550 अंक से अधिक टूट गया था, लेकिन अंत में 281.09 अंक (0.36 प्रतिशत) नीचे 77,728.16 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 78.35 अंक यानी 0.32 प्रतिशत फिसलकर 24,287.65 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 29 जुलाई के बाद का न्यूनतम बंद स्तर है।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.10 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.36 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी का सूचकांक 1.75 प्रतिशत और एफएमसीजी का 1.05 प्रतिशत टूट गया। फार्मा, सार्वजनिक बैंकों, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी गिरावट रही। रियल्टी का सूचकांक 1.46 प्रतिशत और धातु का 1.26 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Also Read : भाजपा सरकार स्कूलों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर जारी आदेश को ले वापस: गहलोत

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर ढाई प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गये। सन फार्मा में भी दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। टीसीएस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, ट्रेंट, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

टाटा स्टील का शेयर करीब डेढ़ फीसदी और एक्सिस बैंक का एक प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर भी मजबूत रहे।

Pic Credit : ANI

Trending News