Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई लगाने के बाद सपाट बंद | Parmarth TV

शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई लगाने के बाद सपाट बंद | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में मंगलवार के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 85,163 और निफ्टी ने 26,011 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया, लेकिन ऊपरी स्तर पर बाजार टिक नहीं सका। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 14 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,914 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,940 पर था। सत्र के दौरान बैंकिंग शेयरों (Banking Share) में बिकवाली हुई। निफ्टी बैंक 137 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,968 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, टीसीएस और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे।

Also Read : जन्मदिन के 9 दिन पहले ही जश्‍न में डूबी हिना खान

एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, नेस्ले और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप शेयरों में तेजी थी। निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 इंडेक्स 138 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,850 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,440 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। वहीं, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स दबाव के साथ बंद हुए। एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे (Rupak Dey) का कहना है कि पिछले तीन दिनों की तेजी के बाद निफ्टी में रुकावट देखी गई। 26,000 एक अहम रुकावट का स्तर है। इस कारण से निफ्टी कुछ दिनों तक 25,800 और 26,000 के बीच रह सकता है।

Trending News