Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Shani Margi 2024: सूर्यपुत्र शनिदेव के मार्गी होने से साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित लोगों को मिलेगी राहत

Shani Margi 2024: सूर्यपुत्र शनिदेव के मार्गी होने से साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित लोगों को मिलेगी राहत

शनि देव की स्थिति पर सभी नजर रहती है। जब शनि विपरीत दिशा में चलते हैं तो नकारात्मक परिणाम देते हैं। अच्छी बात यह है कि शनि अब मार्गी होने जा रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि देव शुक्रवार रात 8.30 बजे मार्गी होंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 02:25:45 PM (IST)

Updated Date: Fri, 15 Nov 2024 03:05:53 PM (IST)

Shani Margi: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के राशि परिवर्तन से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मामलों में बड़े परिवर्तन होंगे।

HighLights

  1. अभी कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे शनि
  2. 15 नवंबर, शुक्रवार की रात बदल जाएगी चाल
  3. अब 29 मार्च 2025 को मीन में प्रवेश करेंगे

धर्म डेस्क, इंदौर। न्याय के देवता सूर्य व माता छाया के पुत्र भगवान शनिदेव 15 नवंबर शुक्रवार से मार्गी होंगे। अभी न्याय के देवता कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे थे।

शनिदेव वैसे भी अन्य ग्रहों की अपेक्षा धीमी चाल चलते हैं। शनि देव के मार्गी होने से साढ़ेसाती और ढैया के जातक राहत महसूस करेंगे। ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि अभी शनि ग्रह वक्री चाल चल रहे थे, अब 15 नवंबर से मार्गी होने जा रहे हैं।

naidunia_image

शनि के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर होगा असर

  • शनि के मार्गी होने से कई राशियों पर इसका असर होगा। खासकर शनि की साढ़े साती वाली और ढैया वाली राशियां लाभ पाएंगी। इससे पहले शनि वक्री थे, वक्री मतलब विपरीत दिशा में चल रहे थे।
  • ऐसा कहा जाता है कि शनि विपरीत दिशा में चलकर नकारात्मक परिणाम देते हैं और इससे शनि की साढ़े साती वाली राशियां प्रभावित होती हैं। शनि अभी कुंभ राशि में चल रहे हैं।
  • शनि देव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का वक्री होना अच्छा नहीं माना गया है, क्योंकि उनकी ऊर्जा अत्यधिक हो जाने के कारण उनकी फल देने की शक्ति अव्यवस्थित और अनिश्चित हो जाती है।
  • सभी 9 ग्रहों में केवल शनिदेव के पास कर्म का फल देने का अधिकार है, इसलिए वे कर्मफल के स्वामी कहलाते हैं। शनिदेव जीवन में पाप-पुण्य के अनुसार, दंड भी देते हैं। इसलिए वे न्यायाधीश भी हैं।

naidunia_image

जिन लोगों पर अब तक शनि की कुदृष्टि है, उनकी समस्याएं हल होने लगेंगी। हर काम में तेजी आएगी। अब तक जो फैसले गलत साबित हो रहे थे, वो सही साबित होने लगेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आने वाले दिनों में समाज और देश में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे।

नौकरीपेशा को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं, जो लोग राजनीति में ऊंचे पदों पर जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी।

Trending News