इंटरनेट डेस्क। अगर आप पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी है तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये है कि पश्चिम बंगाल की शुभेन्द्र अधिकारी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर बढ़ाने का फैसला किया है।
राज्य सरकार ने डीए और डीआर में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बढ़ोतरी के बाद 1 अक्टूबर से डीए और डीआर बढ़कर संशोधित बेसिक सैलरी या पेंशन का 38 प्रतिशत हो जाएगा। राज्य सरकार की ओर से ये अपने कर्मचारियों के लिए दीपावली का बड़ा तोहफा होगा।
शुभेन्द्र अधिकारी सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ-साथ सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सरकारी उपक्रमों, पंचायतों, नगर पालिकाओं और अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार का ये फैसला 1 अक्टूबर से लागू होगा। कर्मचारियों को आगामी समय में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







