इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 130 रुपए का मामूली इजाफा हुआ है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं।
एक किलो चांदी की कीमत में आज 2,366 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल अब तक सोने की कीमत में 19 हजार रुपए का इजाफा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर थी, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच चुकी है।
वहीं 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए हो गई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। अगले महीने में दोनों धातुओं की कीमतें आसमान छू सकती हैं।
PC: etnownews.







