Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV

Jully का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री जी, क्या राजस्थान में भाजपा नेताओं के लिए कानून और नियम अलग से बना दिए गए हैं? | Parmarth TV

Jully का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री जी, क्या राजस्थान में भाजपा नेताओं के लिए कानून और नियम अलग से बना दिए गए हैं? | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। अब कांग्रेस नेता जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से सवाई माधोपुर में चुनाव ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारी राजेंद्र मीणा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी, क्या राजस्थान में भाजपा नेताओं के लिए कानून और नियम अलग से बना दिए गए हैं? सवाई माधोपुर में चुनाव ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और राजनीतिक गुंडागर्दी सत्ता के अहंकार की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, प्रदेश की पुलिस भाजपा की निजी फौज नहीं है। आप भूल रहे हैं कि यह वर्दी किसी सत्ता की गुलाम नहीं, संविधान की प्रहरी है। उसकी निष्ठा संविधान, कानून और जनता के प्रति है। ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले अधिकारी के साथ आपकी पार्टी का नेता इस प्रकार धक्का-मुक्की करे, यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह सत्ता की खुली तानाशाही, राजनीतिक दबंगई और गुंडागर्दी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, सत्ता का नशा इतना मत चढ़ाइए कि वर्दी की गरिमा और कानून की मर्यादा भी आपके राजनीतिक हितों के सामने छोटी पड़ जाए। भाजपा के राजनीतिक रसूख को कानून से ऊपर खड़ा करने की कोशिश मत कीजिए। गांवों में प्रदेश की जनता तैयार बैठी है भाजपा की राजनीतिक दबंगई, तानाशाही और गुंडागर्दी का हिसाब करने के लिए।

मुख्यमंत्री जी, प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ किसकी शह पर है ?
वहीं उन्होंने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी, प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ किसकी शह पर है ? किसका संरक्षण है कि खनन माफिया अधिकारीयों की जान लेने से भी नहीं डर रहे ? छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने गए क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को डंपर से कुचलकर करीब 50 मीटर तक घसीटना और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो जाना सिर्फ दर्दनाक नहीं, राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर काला धब्बा है।

PC: patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News