इंटरनेट डेस्क। मानसून की विवाई से पहले देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से वापस जाना प्रारंभ हो रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया मौसम प्रणाली के कारण पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। इसी के प्रभाव से आज भी देश के कई राज्या में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दूसरी और राजस्थान में मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और राज्य के अधिकांश हिस्सों से इसकी विदाई का सिलसिला तेजी पकड़ता जा रहा है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। प्रदेश में तापमान एक बार फिर से चालीस के पार जा चुका है। जैसलमेर अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गत 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है।
पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना
पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर जताई गई है। आज राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। आज प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या बिजली गिरने का कोई चेतावनी नहीं है। कल भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना कम रहेगी, हालांकि कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
PC: etvbharat







