Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

साल 2026 के पहले ही दिन लगा LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को झटका, 111 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। साल 2026 के पहले ही दिन एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज कमर्शियल गैस सिलेंडर को 111 रुपए महंगा कर दिया है। ये नई साल पर लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

खबरों के अनुसार, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रेस्टोरेंट, होटल, शादी और पार्टियों जैसी जगहों पर इस्तेमाल होने वाले 19 किग्रा के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 111 रुपए बढ़ा दी हैं। नए दाम आज से लागू हो गए हैं। एक महीने पहले इसके दाम में 10 रुपए की कमी की गई थी।

दिल्ली में आज से इस कीमत पर मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर

इंडियन ऑयल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1580.50 रुपए की जगह 1691.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में अब ये 1684 के स्थान पर 1795 रुपए का मिलेगा। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1642.50 हो गई है। चेन्नई में ये सिलेंडर अब 1849.50 रुपए का हो गया है।

देश में लम्बे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं हुई

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आज भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही इस सिलेंडर को खरीदना होगा। देश में लम्बे समय से इसकी कीमतों में कमी नहीं हुई है। समय ही बताएगा कि घरेलू गैस सिलेंडर कब सस्ता होगा।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News