Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 109 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 109 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में दिनभर रहे उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 109.25 अंक (0.14 प्रतिशत) की बढ़त में 77,100.47 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,056 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए हैं।

सेंसेक्स की शुरुआत 400 अंक की बढ़त के साथ 77,391 अंक पर हुई। दोपहर तक यह ऊपर 77,803 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि वृहत बाजार में बिकवाली के दबाव में बाद में 76,993 अंक तक टूट गया था। इस प्रकार इसमें 810 अंक का उतार-चढ़ाव देखा गया।

वृहत बाजार में गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.58 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.47 प्रतिशत टूट गया।

Also Read : काशी में क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

आईटी, धातु, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों पर दबाव रहा। ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग और रियल्टी समूहों के सूचकांकों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में विमान सेवा कंपनी इंडिगा का शेयर पांच प्रतिशत के करीब चढ़ा। महिंद्रा और महिंद्रा तथा मारुति सुजुकी के शेयर साढ़े तीन से चार फीसदी के बीच मजबूत हुए।

भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में एक प्रतिशत की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

पावरग्रिड का शेयर सवा दो फीसदी से ज्यादा टूट गया। बीईएल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिर गये। एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस, एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Pic Credit : ANI

Trending News