Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या बदल गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV बाबा कुंदन सिंह की पावन स्मृति में धार्मिक समागम आयोजित | Parmarth TV PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज जारी करेंगे योजना की 23वीं किस्त, इतने करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 10,609 रुपए सस्ती हुई चांदी, इस सप्ताह सोने के भी इतने गिरे दाम | Parmarth TV सरे का लोकप्रिय ‘क्लोवरडेल मार्केट डेज’ मेला 27 जून से | Parmarth TV उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली Shiv Sena के 6 बागी सांसदों ने अब कर दी है ये मांग! | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इतने लाख किसानों का लाभार्थियों की सूची से काट दिया गया है नाम, जान लें  | Parmarth TV PM Kisan Yojana: आपको मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ या नहीं, स्टेटस कर लें चेक | Parmarth TV ईरान का शांति समझौता को लेकर बड़ा बयान, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV National Weather Forecast: झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत, आज राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,257 रुपए कम होकर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,720 रुपए पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 1,56,072 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।

Also Read : ‘अल्फा किलर’ बनकर दुश्मनों का सफाया करेंगी आलिया भट्ट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का दाम 2,650 रुपए कम होकर 2,63,350 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 2,60,917 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 2,71,100 रुपए प्रति किलो देखा गया।

वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दल 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 76 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका – ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है।

बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में इस दौरान सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Pic Credit : ANI

Trending News