Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम दो लाख रुपए के करीब – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम दो लाख रुपए के करीब – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की कीमत में बुधवार को तेजी देखने को मिली, जिससे कीमतें फिर से 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं। चांदी का दाम भी दो लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गया है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,777 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,21,202 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,708 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 99,238 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है जो कि पहले 98,833 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 

सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 7,666 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए प्रति किलो हो गया है। मंगलवार को चांदी का दाम 1,91,975 रुपए प्रति किलो था।

Also Read : पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका संबंधों को मिला बढ़ावा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। सोना के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.18 प्रतिशत कम होकर 1,34,162 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 3.41 प्रतिशत बढ़कर 2,04,500 रुपए हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,350 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर था। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सत्र की शुरुआत में सोने की कीमत 1,35,200 पर हुई और यह दिन के दौरान 1,33,500 रुपए तक फिसल गया। 

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी में महंगाई और लेबर मार्केट के डेटा के कारण आने वाले समय में यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटी अवधि में सोना 1,31,000 से लेकर 1,36,000 की रेंज में ट्रेड कर सकता है। 

Pic Credit : ANI

Trending News