Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV

सोने की चमक बढ़ी, चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए प्रति किलो के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की चमक बढ़ी, चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए प्रति किलो के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने और चांदी में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत फिर 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेटे के सोने का दाम 1,321 रुपए बढ़कर 1,34,782 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,33,461 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,22,250 रुपए था। 

वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 1,00,096 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत 5,300 रुपए बढ़कर 2,34,550 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,29,250 रुपए प्रति किलो है।

Also Read : उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़कर 70,000 के पार: राजनाथ सिंह

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,36,448 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,40,852 रुपए हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत 1.10 प्रतिशत बढ़कर 4,389 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 4.26 प्रतिशत बढ़कर 73.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। 

बाजार के जानकारों ने बताया कि सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक अस्थिरता के समय में निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश का रुख करना है। इसके अलावा सोने में केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार खरीदारी की जा रही है और इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी में आने वाले समय में तेजी जारी रह सकती है।

Pic Credit : ANI

Trending News