Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया है ये अधिकार | Parmarth TV Jammu & Kashmir: ऊधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, 2 दहशतगर्दों को मार गिराया | Parmarth TV सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज | Parmarth TV शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत, गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

हवाई यात्रा होगी आसान, 1 सितंबर से लागू होने जा रहा है ये नियम | Parmarth TV

हवाई यात्रा होगी आसान, 1 सितंबर से लागू होने जा रहा है ये नियम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। एक बड़ा बदलाव विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर होने जा रहा है। इसके तहत 1 सितंबर से भारतीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन अधिकारियों से अपने बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी। इंटरनेशनल डिपार्चर प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, गृह मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने एयरपोर्ट अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है वे फिजिकल बोर्डिंग पास और इमिग्रेशन काउंटर पर उन पर स्टैम्प लगवाने की जरूरी शर्त को खत्म करें। इसके स्थान पर यात्री इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। ये बड़ा बदलाव देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद विदेश जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर इमिग्रेशन स्टैम्पिंग के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास साथ रखने की आवश्यकता नहीं होगी। क्लीयरेंस के लिए स्मार्टफोन पर दिखाया गया ई-बोर्डिंग पास मान्य होगा। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि ये मुख्य बदलाव 1 सितंबर लागू होगा। इमिग्रेशन अधिकारी स्टैम्प नहीं लगाएंगे।

अधिकारियों के सामने आ रही है परेशानी
मौजूदा स्टैम्पिंग प्रोसेस से यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामले भी सामने आए थे जिनमें “गलत या ठीक से न होने वाली” स्टैम्पिंग के कारण बोर्डिंग पास ठीक से पढ़े नहीं जा सके।

PC:hindi.newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News