इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। बहुत से लोग समय-समय पर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप घर बैठे आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं।
ये है आसान प्रोसेस:
– सर्वप्रथम आधार की नई ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
– अब ऐप पर लॉगिन कर आधार नंबर दर्ज करें।
– अब फेस ऑथेंटिकेशन करके आप ऐप पर लॉगिन कर लें।
– अब आपको Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
– यहां पर Mobile Number Update वाले ऑप्शन पर क्लिक आप कर दें।
– अब Continue to Update Mobile Number पर क्लिक कर अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आपको आधार से लिंक करवाना है।
– अब ओटीपी दर्ज करें।
– अब फेस ऑथेंटिकेशन कर लें।
– अब 75 रुपए की ऑनलाइन फीस भर कर सबमिट कर दें।
– इसके बाद 15 दिनों के अंदर आपका नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट हो जाता है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







