इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर इस सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई काम हैं और आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। जी हां 25 सितंबर से पहले-पहले अपने सारे काम निपटा लें। अगर इसके बाद बैंक जाएंगे तो आपको परेशानी हो सकती है। 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर ये हड़ताल होती है तो बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।
5 दिनों तक नहीं होगा कोई कामकाज
जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को लगातार 2 दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। इस तरह से बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कोई कामकाम नहीं होगा। ऐसे में 25 सितंबर से पहले पहले काम निपटा ले।
3 दिनों की हो सकती हैं हड़ताल
जानकारी के अनुसार देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक-एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इसी विषय पर एक सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। बैंक ने इस पोस्ट में बताया है कि यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
pc- bhaskar english







