Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Bank Holidays: सितंबर के महीने में आपको भी हैं बैंक में काम तो फिर जाने से पहले एक बार जरूर देखें कैलेंडर | Parmarth TV

Bank Holidays: सितंबर के महीने में आपको भी हैं बैंक में काम तो फिर जाने से पहले एक बार जरूर देखें कैलेंडर | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा हैं और आरबीआई ने नए महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ये सभी छुट्टियां क्षेत्रिय त्योहारों को लेकर भी शामिल है। वैसे सितंबर के पूरे महीने में 15 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले है।  सितंबर 2026 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 9 छुट्टियां रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

सितंबर में कब-कब रहेगी रविवार और शनिवार की छुट्टी
सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। 

आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

4 सितंबर- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बड़े मौके पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और गोवा को छोड़कर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

11 सितंबर- जयपुर में होने वाले नगर निगम के चुनाव की वजह से शहर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। प्रचारअभियान और चुनाव

12 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के मौके पर असम में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

14 सितंबर- महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वारासिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी, हरतालिका तीज के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर- गुजरात, ओडिशा और गोवा में संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई महोत्सव, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव और श्री नारायण गुरु समाधि महोत्सव के मौके पर असम और केरल में सभी बैंकों की छु्ट्टी रहेगी।

22 सितंबर- झारखंड में कर्मा पूजा के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 सितंबर- महाराजा हरि सिंह की जयंती के मौके पर जम्मू और कश्मीर में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 सितंबर- सिक्किम में 25 सितंबर को इंद्रजात्रा त्योहार के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

pc- outlookbusiness.com

Trending News