इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार बेटियों की पढ़ाई खर्च उठाएगी।
राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राजश्री योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का सीधा मकसद बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक का सारा खर्च उठाने का है। वहीं भ्रूण हत्या को रोकना भी एक मकसद है।
इस योजना के तहत सरकार बेटियों के पैदा होने के समय से लेकर 12वीं कक्षा पास होने तक 50 हजार रुपए सीधे उनके अकाउंट में भेजती है। सरकार की ओर से ये राशि बेटी के नाम से खुले खाते में भेजी जाती है। सरकार की ओर से छह किस्तों में ये राशि दी जाती है। बेटी के जन्म के समय पहली किस्त में 2500 रुपए दिए जाएंगे। आखिरी किस्त 12वीं कक्षा पास होने पर 25000 रुपए के रूप में दी जाएगी।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







