इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमत में इस हफ्ते बड़ा इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, इस हफ्ते के पांच कारोबारी दिन में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 7,064 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे कीमत डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है। अब दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर ₹1.49 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में इस दौरान 14,094 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी कीमत बढ़कर ₹2.31 लाख पर पहुंच गई है।
खबरों के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमत 1.42 लाख और चांदी के दाम ₹2.17 लाख पर थे। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में 1,181 का इजाफा हुआ है। वहीं चांदी 5,707 रुपए महंगी हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोना की कीमत ₹1.48 लाख और चांदी के दाम ₹2.25 लाख पर थे। इस साल सोना 16 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
PC:reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







